Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya श्री राजराजेश्वरी श्री मन महा त्रिपुर सुन्दरी महायज्ञ शुरु

श्री राजराजेश्वरी श्री मन महा त्रिपुर सुन्दरी महायज्ञ शुरु

0
644

जयकारों संग निकली कलश यात्रा

मधुर मोहन तिवारी,,लखनऊ। अखिल भारतीय उदासीन सप्रदाय संगत एवं विश्व सनातन धर्म सभा द्वारा राष्ट्र रक्षा हेतु श्री राजराजेश्वरी श्री मन महा त्रिपुर सुन्दरी महायज्ञ 21 जनवरी दिन गुरुवार से खदरा स्थित नानकशाही मठ में प्रारम्भ हुआ। यज्ञ से पूर्व मुख्य संयोजक श्रीमहंत धर्मेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

Advertisment

बैण्ड बाजे के संग मठ से शुरु हुई कलश यात्रा में 251 महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखे भगवान के जयकारे लगाते हुये चल रही थी। यात्रा पक्कापुल स्थित गोमती तट पर पूजन के बाद पुनः यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा में विश्व का कल्याण हो, हर हर महादेव, जय श्रीराम आदि जयकारे गूंज रहे थे। यात्रा में प्रमुख लोगों में प्रशान्त भाटिया, रेशू भाटिया, मुख्य व्यवस्थापक अभिषेक खरे, कोषाध्यक्ष विमर्श कुमार रस्तोगी विक्की, प्रमुख सहयोगी डा0 आशीष दीक्षित, अनुराग मिश्रा अन्नू, डा0 उमंग खन्ना, संकेत मिश्रा, अमित मौर्या पार्षद, अरविन्द मिश्रा, पार्षद, कुमकुम राजपूत पार्षद, अंशूल गुप्ता, महेश गुप्ता, अभय राय आदि मौजूद रहे।

51 आचार्यो ने शुरु किया यज्ञ

बनारस, अयोध्या, हरिद्धार, नैमिषारण्य मथुरा से आये 51 आचार्यो ने श्री राजराजेश्वरी श्री मन महा त्रिपुर सुन्दरी महायज्ञ का श्रीगणेश किया। सर्वप्रथम दुर्गाशप्तशती पाठ, दुर्गा जी, राजराजेश्वरी जी का आह्वान के बाद मण्डप प्रवेश, पंचांग पूजन हुआ। बाद में 51 आचार्यो व 101 पुरोहितो ने यज्ञ में राष्ट्र कल्याण हेतु आहूतियां डाली। वेद मंत्रों के माध्यम से परिसर को आध्यात्मिक नगरी के रूप में पावन स्थल के रूप में तैयार किया गया। यज्ञ प्रमुख यजमान कैप्टन वंशीधर मिश्रा, गिरीश मलिक, विमश कुमार रस्तोगी, अभय राज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कल 22 जनवरी को अरणीमंथन, अग्नि स्थापना, मण्डप पूजन, आवाहित देवताओं का पूजन व हवन प्रातः 9 बजे होगा।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here