Advertisement
Home International ट्रंप का एक और सनसनीखेज ऐलान

ट्रंप का एक और सनसनीखेज ऐलान

0
381

राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी गिरफ्तार, अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया सीधा सैन्य हमला

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एजेंसियां)। वेनेजुएला में हालात विस्फोटक हो चुके हैं। राजधानी काराकास समेत कई शहरों में हुए भीषण धमाकों के बीच दुनिया तब सन्न रह गई, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह सनसनीखेज पोस्ट करते हुए कहा कि वह फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो आवास से जल्द ही एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Advertisment

इससे पहले वेनेजुएला के राष्ट्रपति कार्यालय ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी थी। राजधानी काराकास और अन्य इलाकों में जोरदार विस्फोटों के बाद धुएं के गुबार, जलती इमारतों और अफरा-तफरी के वीडियो सामने आए हैं।

🔥 अमेरिका ने हमले की पुष्टि, दुनिया में हड़कंप

अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि उसने वेनेजुएला में सैन्य हमले किए हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पहले से ही अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं।

वेनेजुएला सरकार ने इन हमलों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की है।

सरकारी बयान में कहा गया—

“संयुक्त राज्य अमेरिका की वर्तमान सरकार द्वारा किया गया यह अत्यंत गंभीर सैन्य आक्रमण हमारे देश की संप्रभुता पर सीधा हमला है। इसका उद्देश्य हमारे रणनीतिक संसाधनों—विशेषकर तेल और खनिजों—पर कब्जा करना है। हम झुकेंगे नहीं।”

🌎 पड़ोसी देशों की तीखी प्रतिक्रिया

वेनेजुएला के पड़ोसी देशों समेत कई राष्ट्रों ने अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की है। लैटिन अमेरिका में एक बार फिर युद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं।

⚔️ अमेरिका-वेनेजुएला टकराव की पृष्ठभूमि

पिछले साल अक्टूबर में ट्रंप ने खुलासा किया था कि उन्होंने सीआईए को वेनेजुएला में ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ कार्रवाई की खुली छूट दी थी।
अमेरिका मादुरो पर नार्को-टेररिज्म (नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकवाद) के गंभीर आरोप लगाता रहा है।

पिछले सप्ताह सीआईए द्वारा कथित ड्रग डॉकिंग साइट पर किया गया ड्रोन हमला, सितंबर के बाद से वेनेजुएला की धरती पर पहला पुष्ट अमेरिकी सैन्य अभियान था। अब यह ताज़ा हमला इस टकराव को खुले युद्ध की ओर धकेलता दिख रहा है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here