बुद्धिशक्ति वर्धक और मेधाशक्ति वर्धक प्रयोग

0
2341

बुद्धिशक्ति वर्धक और मेधा शक्ति वर्धक प्रयोग हम आपको बताने जा रहे है। बुद्धिशक्ति वर्धक और मेधा शक्ति वर्धक प्रयोग से हमारी मानसिक शक्ति सशक्त होती है और हमारी बुद्धि को बल प्राप्त होता है।

1- बुद्धिशक्ति वर्धक प्रयोग-

विधि- सीध्ो खड़े जाएं। हाथों की मुठ्ठियां बंद करके हाथों को शरीर से सटाकर रखे। सिर पीछे की तरफ ले जाएं। दृष्टि आसमान की ओर हो। इस स्थिति में 25 बार गहरा श्वास लें और छोड़ें। फिर मूल स्थिति में आ जाएं।
लाभ-
इसके नियमित अभ्यास से ज्ञानतंत्रु पुष्ट होते हैं। चोटी के स्थान के नीचे गाय के खुर के आकारवाला बुद्धि मंडल है। जिस पर इस प्रयोग का विशेष प्रभाव पड़ता है और बुद्धि व धारणा शक्ति का विकास होता है।

Advertisment

2- मेधा शक्ति वर्धक प्रयोग-

विधि- सीधे खड़े हो जाएं। हाथों की मुठ्ठियां बंद करके हाथों को शरीर से सटाकर रखे। आंखे बंद करके सिर को नीचे की तरफ इस तरह झुकायें कि ठोढ़ी कंठकूप से लगी रहे और कंठकूप पर इसका थोड़ा सा दवाब पड़े। इस स्थिति में 25 बार गहरा श्वास ले और छोड़ें। मूल स्थिति में आ जाएं।


विश्ोष पहलू- श्वास लेते समय मन में ऊॅँ का जप करें व छोड़ते समय उसकी गिनती करें। ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रत्येक प्रयोग सुबह खाली पेट 15 बार करें। फिर धीरे-धीरे बढ़ाते हुए 25 बार तक कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here