मनोकामनाएं पूरी करनी हो तो अपनाएं यह सहज उपाय

9
3946

ज के मानव का जीवन जटिलताओं से भरा हुआ है। मनुष्य में इच्छाएं होती है, जिन्हें पूरा करने के लिए वह पूरा जीवन लगा रहता है। यदि सच्चे मन व लगन से ईश्वर की शरण में जाएं और उनसे प्रार्थना करें तो वह मनुष्य की आवश्य ही मदद करते हैं। भगवत अराधना के साथ ही निम्न उल्लेखित टोटके अपनाएं जाएं तो आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी हो सकती है।
1- प्रत्येक बुधवार को हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
2- अगर शुक्ल पक्ष के शनिवार को एक बांसुरी में चीनी भर कर किसी एकांत स्थान पर दबा दी जाए तो जातक की आजीविका पूर्ति की मनोकामना शीघ्र पूरी होती है।
3- अगर कोई व्यक्ति सदैव सदाचरण के मार्ग का अनुसरण करें तो स्वयं भगवान उसकी मनोकामना पूर्ति करने की अभिलाषा रखते हैं।
4- प्रात:काल स्नान के बाद पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाकर सच्चे मन से सफलता की प्रार्थना करनी चाहिए। इससे मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी होती है।
5- यदि कोई व्यक्ति नीलम या कटैला शुक्ल पक्ष के शनिवार को या फिर शनि पुष्य योग में मध्यमा अंगुली में धारण करे तो शीघ्र ही उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
6- किसी भी शुभ दिन सुबह के समय स्नान करके गौरीशंकर रुद्राक्ष को शिव जी के मंदिर में चढ़ा आए तो सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।
7- एक नया सूती लाल वस्त्र लेकर उसमें जटायुक्त नारियल बांध्ो और उससे अपनी मनोकामना कहते हुए बहते जल में प्रवाहित करें तो शीघ्र की मनोकामना पूर्ण होगी।
8- अगर प्रतिदिन मंदिर में मीठी वस्तु का भोग लगाया जाए तो शीघ्र ही मनोकामना पूर्ण होगी।
9- नवरात्रों में प्रतिदिन अगर एक बार देवी सूक्त का पठा किया जाए तो निश्चित तौर पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
1०- प्रत्येक मंगलवार गण्ोश जी को बेसन के पांच लड्डू का भोग लगाएं। एक लड्डू तो भगवान को चढ़ा दें, श्ोष चार को घर के सदस्यों को प्रसाद के रूप में बांटे। दूसरे दिन ह वह एक लड्डू घर के मुखिया को चढ़ा दे। इससे शीघ्र ही मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
11- शुद्ध ताम्बे के लोटे में शुद्ध जल लेकर प्रतिदिन अगर तुलसी जी के पौधे में सींचे और ऊॅँ सूर्याय नम:………….. मंत्र का सात बार जप करते हुए सूर्य को जल का अध्र्य दिया जाए तो मन की सभी इच्छाएं शीघ्र पूरी होती हैं।
12- महीने में कम से कम एक बार किसी मंदिर में सहृदय श्रमदान किया जाए तो पंद्रह दिनों के भीतर ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
13- प्रात:काल बिल्पपत्र पर यदि सफेद चंदन की बिंदी लगाकर अपनी मनोकामना बोलते हुए उसे पारद शिवलिंग पर चढ़ा दें तो इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।
14- बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखते हुए अगर उसे बहते हुए जल में छोड़ दिया जाए ता ेमनोकामनाएं पूरी होगी।
15- नवरात्रि के पहले दिन एक चमकीला लाल वस्त्र लाकर उसे मां दुर्गा भवानी के सामने रख दें। नवरात्रि पूर्ण होने वाले दिन उसे तह करके किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। भगवती की कृपा से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।
16- प्रात: पांच लाल रंग के फूल अगर हनुमान जी को अर्पित किए जाए तो हनुमान जी अपकी सभी मनोकामना पूर्ण करेंगे। बशर्तें इसे स्नान-ध्यान करके पूर्ण श्रद्धाभाव से करना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here