संतान प्राप्ति के लिए प्रभावी उपाय

0
1986

संतान प्राप्ति के लिए प्रभावी उपाय निम्न हैं। संतान प्राप्ति के लिए इन्हें अपनाएं।

1- पुष्य नक्ष में असगंध की जड़ को उखाड़ कर गाय के दूध के साथ पीसकर पीने और दूध का ही आहार ऋतुकाल के बाद शुद्ध होने पर पीते रहने से उस स्त्री की पुत्र प्राप्ति की अभिलाषा आवश्य पूरी होती है।
2- मंत्र सिद्ध चैतन्य पीली कौड़ी को शुभ मुहूर्त में विधि पूर्वक बंध्या स्त्री की कमर में बांधने से उस नि: संतान स्त्री की गोद शीघ्र भर जाती है।
3- भिखारियों को गुड़ दान करने से संतान सुख प्राप्त होता है।
4- घर से बाहर निकलते समय यदि काली गाय आपके सामने आ जाए तो उसके सिर पर हाथ अवश्य फेरें। इससे संतान सुख का लाभ प्राप्त होता है।
5- बरगद के पत्ते पर कुमकुमर द्बारा स्वास्तिक का निर्माण करके उस पर चावल और एक सुपारी रखकर किसी देवी मंदिर में चढ़ा दें। इससे भी संतान सुख की प्राप्ति यथा शीघ्र होती है।
6- रविवार को पुष्य नक्षत्र में आक अर्थात मदार की जड़ बंध्या स्त्री की कमर में बांध दें। इससे गर्भधारण करके वह संतान को जन्म आवश्य देगी।
7- विवाहित स्त्री यदि नियमित रूप से पीपल की परिक्रमा करे और नियमित रूप से दीपक जलाए तो संतान आवश्य ही प्राप्त होती है। संतान सुख प्राप्त होता है।
8- अगर किसी रजस्वला स्त्री को स्वप्न में नाग देवता के दर्शन हो जाएं तो स्वयं को कृतार्थ समझना चाहिए। यह इस बात का संकेत है कि उसके द्बारा की गई क्रिया सफल हुई है। उसे आवश्य ही पुत्र की प्राप्ति होगी।

Advertisment

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here