Advertisement
Home Politics दिग्विजय सिंह को फ्री कंसल्टेंसी खोल लेनी चाहिए, कहीं राहुल गांधी उत्तराखंड...

दिग्विजय सिंह को फ्री कंसल्टेंसी खोल लेनी चाहिए, कहीं राहुल गांधी उत्तराखंड की यात्रा पर न चले जाएं

0
515

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जब जब कोई धार्मिक कार्य होता है तो आसुरी शक्तियां विघ्न बाधाएं डालती हैं। कमोवेश ये उसी तरह की राजनीति है, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘श्री दिग्विजय सिंह जी को फ्री कंसल्टेंसी खोल लेनी चाहिए। वे सबको सुबह से शाम तक सलाह ही देते रहते हैं। अब श्री राहुल गांधी पता नहीं कौन सी यात्रा निकालें, कहीं उत्तराखंड की यात्रा पर न चले जाएं।’

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां श्री कमलनाथ सुंदरकांड करा रहे हैं, वहीं श्री सिंह ‘लंकाकांड’ में व्यस्त हैं।
डॉ मिश्रा ने ट्वीट में लिखा है ‘एक ओर श्री कमलनाथ जी सुंदरकांड करा रहे हैं तो दूसरी ओर दिग्विजय सिंह जी लंकाकांड में व्यस्त हैं। श्री दिग्विजय सिंह ने आज अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किए हैं।

Advertisment

सात लाख रामभक्तों की आहूतियों और पांच सौ वर्ष के संघर्ष के बाद अब होगा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here