आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2021

0
244

मेष राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत शुभ कारी रहेगा। लम्बे समय से चल रही कोई योजना सफल होगी जिसमें जीवन साथी का भरपूर सहयोग होगा। परिवार में  मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं, आज का दिन आनंददायक रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज के दिन अपने ड्राइवर व सफाई कर्मचारी से वाद विवाद ना करें वरना धन हानि हो सकती है।

वृष राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें कोई महामारी लगने के योग बन रहे हैं। आज के दिन खानपान का विशेष ध्यान रखें। किसी अपरिचित के हाथ से कुछ सेवन ना करें। आज के दिन बेटी या बहन का सम्मान करें उन्हें कुछ ना कुछ उपहार के रूप में जरूर दें। अगर मार्ग में किन्नर मिले तो उन्हें हरी चूड़ियां दान करें।

Advertisment

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार व शिक्षा में तरक्की के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चल रही कोई योजना सफल हो सकती है। दिन कुछ परेशानियों से गुजर सकता है, धैर्य रखें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी करीबी मित्र से मनमुटाव हो सकता है जिस कारण लंबे समय से बनी मित्रता में खटास आ सकती है। आज का दिन मानसिक तनाव से ग्रसित रहेगा। किसी भी काम में आज मन नहीं लगेगा इसलिए गुरु व पिता का सम्मान करें। आज केवल अपने काम पर ध्यान दें किसी के कामों में टीका टिप्पणी ना करें वरना आपके कार्य में समस्या आ सकती है।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आज थोड़े से प्रयास करने पर अधिक सफलता प्राप्त होगी। लंबे समय से फंसा हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आज परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। परिवार में संतान प्राप्ति के शुभ संकेत प्राप्त होंगे, जिससे परिवार में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ पड़ेगी।

कन्या राशि: आपका दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी उलझन के कारण पूरे दिन तनावग्रसित रहेंगे। पत्नी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है जिस कारण आपसी दूरी बन सकती है। आज ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए ससुराल पक्ष से आपसी सामंजस्य बनाने के लिए किसी अंग हीन व्यक्ति को कुछ दान करें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आज आपकी मुलाकात अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार से होगी जिससे मिलकर आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। जिसे सुनकर पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। आज किसी धार्मिक आयोजन में सेवा करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परिवार में भक्तिमय वातावरण बनेगा। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है यात्रा के दौरान सचेत रहें। आज आपकी मुलाकात किसी संत या ब्राह्मण से होगी जिससे मिलकर आपको भविष्य की बहुत सारी जानकारी प्राप्त होगी। ब्राह्मण व संत का सम्मान करें।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। परीक्षा व व्यापार में सफलता के योग बने रहे हैं। आज आपकी मुलाकात अपनी किसी खास मित्र से होगी, जिससे मिलकर कोई नई योजना बनेगी। जिसमें  काम करके आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर से निकलते समय अगर मार्ग में कोई अंग हीन व्यक्ति मिले तो उससे कुछ ना कुछ दान जरूर करें। बेटी व बहन का सम्मान करें तभी तरक्की हो सकती है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा वाहन व भवन लाभ के योग बन रहे हैं। आज के दिन बिजली से चलने वाला कोई उपकरण ना खरीदें। जितनी हो सके उतनी गरीबों की सेवा करें। आज के दिन अनीति से धन न कमाए। आज किसी अपरिचित व्यक्ति पर जरूरत से अधिक भरोसा ना करें वरना धन हानि हो सकती है। आज व्यापार में लाभ के योग बन रहे है।

कुंभ राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में आपसी तालमेल न मिलने से परिवार जनों से मनमुटाव हो सकता है। जिस कारण मन तनाव युक्त रहेगा। आज के दिन अपने कामों में ध्यान दें किसी के कामों में टीका टिप्पणी ना करें। अपने बॉस का सम्मान करें। किसी कागज पर दस्तखत करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लें वरना कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। कोई भी कार्य को आरंभ करने से पूर्व अपने इष्ट देवता का स्मरण जरूर करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा के योग बन रहे हैं। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। लंबे समय से चल रही कोई योजना सफल हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी है तो आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। शिक्षा व सम्मान में उन्नति के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें दुर्घटना के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें और घर से निकलते समय माता पिता का आशीर्वाद ले कर निकलें।

द्वारिकापुरी है मोक्ष – प्रदायिनी, जाने महिमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here