आज का राशिफल, 25 अक्टूबर 2021

0
176
rashifal

मेष राशि: आज का दिन आपके लिये अत्यंत शुभकारी रहेगा, आज जिस भी कार्य को आप करेंगे उसमें जरूर सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, कोई बीमारी लग सकती है। अपने काम को मेहनत के साथ करें। आज परिवार में रह रहे बडे लोगो का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। आज आपको जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास आज सफल होगा। किसी महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता का योग बन रहा है। आज मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा।

Advertisment

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। आज आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आज मन किसी कारणवश अशान्त रहेगा इसलिए ज्यादा सोचे मत वरना ह्रदय रोग हो सकता है। आज जीवनसाथी से किसी प्रकार का भी वाद विवाद ना करें। वरना पारिवारिक मत भेद हो सकते हैं।

कर्क राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। बिगड़ते हुए कार्य में उन्नति के योग बन रहे हैं। आज भूमि लाभ के योग बन रहें है। अगर आप लम्बे समय से किसी अदालती मामले से परेशान है तो आज आपको विजयश्री प्राप्त होगी। पड़ोसी से वाद विवाद ना करें।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। लम्बे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में सन्तान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपकी मुलाकात किसी उच्च अधिकारी से हो सकती है। आज धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। परिवार में रह रहे बड़े भाइयों से वाद विवाद हो सकता है आज आपकी परिवार वाले आपसे खिन्न रहेंगे। आज आपको पारिवारिक जनों से अपमान सहना पड़ेगा इसलिए आपके लिए उत्तम यही है कि आप केवल अपने कामों के प्रति सचेत रहें। आज का पूरा दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये बहुत शुभकारी रहेगा। आज आपके बॉस आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे हो सकता है कि आज आपका प्रमोशन हो जाए। परिवार का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। याद रहे अगर मार्ग में कोई किन्नर मिले तो उसे हरे वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ कारी रहेगा। आजआप अपने  जीवन का कोई मत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। लंबे समय से चल रही कोई योजना सफल होगी। नौकरी के मार्ग खुलेंगे। परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। आज आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में यश प्राप्त होगा। लम्बे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। आज जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। आज आपके परिवार में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।

मकर राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। आज धन प्राप्ति हो सकती है। बहुत लंबे समय से चल रही कोई योजना सफल हो सकती है। आज परिवार का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त  होगा। व्यापार में धन लाभ होगा। मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। किसी अपरिचित पर अधिक भरोशा ना करें वरना धन हानि हो सकती है। आज कुछ ऐसा कार्य ना करें जिसका आपको अनुभव ना हो। आज के दिन गुरु,माता,पिता का अपमान ना करें हो सके तो इनको कुछ ना कुछ जरूर भेंट करें सभी कार्य सफल होंगे।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। लम्बे समय से रुके हुवे कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। परीक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल हो सकता है। आज व्यवसाय के नए मार्ग खुलेंगे। आज किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here