Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के के पुरस्कारों की घोषणा

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के के पुरस्कारों की घोषणा

0
577

चन्द्रप्रकाश को बीएम शाह, विपुल को सफदर हाशमी पुरस्कार
डा.पूर्णिमा पाण्डे, उ.युगान्तर, कुंवरजी अग्रवाल व उर्मिला श्रीवास्तव को मिली रत्न सदस्यता
अनिल मिश्र गुरुजी व रामेश्वर प्रसाद मिश्र को अकादमी पुरस्कार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित बी.एम.शाह पुरस्कार मुम्बई के चन्द्रप्रकाश द्विवेदी को व सफदर हाशमी पुरस्कार भी मुम्बई के ही विपुल कृष्ण नागर को प्रदान किया जायेगा.जबकि अकादमी की रत्न सदस्यता राजधानी की डा.पूर्णिमा पाण्डे , उस्ताद युगान्तर सिन्दूर , वाराणसी के कुंवर जी अग्रवाल और मिर्जापुर की उर्मिला श्रीवास्तव को प्रदान की जाएगी. अकादमी कार्यकारिणी की बैठक में वर्ष- 2020 के कुल 17 पुरस्कारों की आज घोषित कर दिये गये.

Advertisment

संगीत नाटक अकादमी के सचिव ने दी जानकारी

अकादमी के सचिव तरुण राज ने बताया कि आज यानि 18 फरवरी को कार्यकारिणी समिति एवं सामान्य परिषद की बैठकें अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री डा.राजेश्वर आचार्य की अध्यक्षता में अकादमी परिसर में हुई. बैठक में वर्ष-2020 के लिए अकादमी पुरस्कार, सफदर हाशमी पुरस्कार एवं बी.एम.शाह पुरस्कार के सम्बन्ध में विचार विमर्श के बाद पुरस्कारों की घोषणा की गई.

इनको मिलेगा पुरस्कार

सचिव ने बताया कि बी.एम.शाह पुरस्कार के लिए चन्द्रप्रकाश द्विवेदी ,मुम्बई (निर्देशन) तथा सफदर हाशमी पुरस्कार के लिए विपुलकृष्ण नागर, मुम्बई (निर्देशन व अभिनय) के नामों की घोषणा की गयी. साथ ही अकादमी रत्न सदस्यता के लिए डा.पूर्णिमा पाण्डे, लखनऊ (कथक नृत्य); उस्ताद युगान्तर सिन्दूर, लखनऊ (सुगम गायन); श्री कुंवर जी अग्रवाल, वाराणसी (रंगमंच समीक्षा); उर्मिला श्रीवास्तव, मीरजापुर (लोक गायन) के नामों की घोषणा की गयी. अकादमी पुरस्कार के लिए लगभग 344 संस्तुतियां प्राप्त हुई थीं, जिस पर विभिन्न उप समितियों द्वारा गहन विचार-विमर्श के उपरान्त अपनी संस्तुतियां दी गयीं थी.

इनको भी दिया जायेगा पुरस्कार

उन्होंने बताया कि अकादमी पुरस्कार में डा.बृजेश्वर सिंह, बरेली (नाट्य कला उन्नयन); महन्त प्रो.विशम्भरनाथ मिश्र वाराणसी तथा महाराज कुमार अनन्त नारायण सिंह, वाराणसी (संगीत कला उन्नयन) को संयुक्त रूप से चयनित किया गया. अन्य अकादमी पुरस्कारों में डा.शरदमणि त्रिपाठी, गोरखपुर (शास्त्रीय गायन), ब्रह्मपाल नागर, गौतमबुद्धनगर (रागिनी लोकगायन); रामेश्वर प्रसाद मिश्र ,लखनऊ (शास्त्रीय गायन); विशाल कृष्णा वाराणसी (कथक नृत्य); भूरा यादव, तिदौली महोबा (राई लोकनृत्य); अनिल मिश्रा गुरुजी, लखनऊ (नाट्य निर्देशन); अष्टभुजा मिश्र, वाराणसी (नौटंकी-अभिनय व निर्देशन); पं.विनोद लेले, दिल्ली (तबला वादन) और फतेह अली खां, वाराणसी (शहनाई वादन) का चयन किया गया. उन्होंने ने बताया कि ये पुरस्कार समारोह आयोजित कर प्रदान किये जाएंगे.

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here