Advertisement
Home Trending कोरोना संक्रमित: उत्तर प्रदेश के खानपुर में ड्रोन कैमरा से निगरानी

कोरोना संक्रमित: उत्तर प्रदेश के खानपुर में ड्रोन कैमरा से निगरानी

0
617

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कस्बा खानपुर में ठहरे जमातियों के सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने के साथ ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनीति ने आज सुबह कस्बा खानपुर का भ्रमण कर सभी लोगों को चेतावनी दी कि कस्बा खानपुर तीन दिन के लिए रेड जोन घोषित है। इस दौरान चिकित्सकों की 20 टीमें उनके घरों पर जाकर कोविड-13 की जांच करेंगी, इसलिए जब तक मेडीकल परीक्षण न हो जाये कोई भी व्यक्ति घरों के बाहर तथा छतों पर न निकले और चिकित्सक टीमों का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने बताया कि कस्बा खानपुर की कुरैशियन मस्जिद में रूके 13 जमातियों में 4 के कोरोना पाजीटिव पाये जाने के बाद पूरे कस्बा को सैनेटाइज किया जा रहा है। साथ ही कस्बा के लोग घरों से बाहर न निकलें इसके लिए बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स सहित निगरानी के लिये ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है।
कोरोना संक्रमित जमातियों के सम्पर्क आने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रही है जिनमें कुछ को चिन्हित भी कर लिया गया है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here