Advertisement
Home Lucknow News लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पांच गिरफ्तार

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पांच गिरफ्तार

0
689

बस्ती। देश में कोविड-19 से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में उत्तर प्रदेश में बस्ती के सोना क्षेत्र से धारा 144 का उल्लंघन करने वाले पांच व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के सोना थाने की पुलिस ने चार और परशुरामपुर थाने से एक व्यक्ति को धारा 144 का उल्लंघन करने के कारण गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है|
गौरतलब है कि कोविड-19 के पांच मरीज मिलने के बाद जिले भर में सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन नागरिकों को घरों में रहने का निर्देश दिया है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here