Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट: 200 अतिथियों को निमंत्रण, सुरक्षा की दृष्टि...

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट: 200 अतिथियों को निमंत्रण, सुरक्षा की दृष्टि से हर अतिथि का अलग कोड है,

0
483

मनोज श्रीवास्तव/अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार (3 अगस्त) को आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले भव्य राम मंदिर भूमि पूजन तैयारियों और आने वाले अतिथियों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

manoj shrivastav

सोमवार शाम को चंपत राय ने बताया कि नब्बे साल से ज्यादा उम्र के लोग कैसे आएंगे। कोरोना महामारी के दौरान जहां ज्यादा बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है वहीं दूसरी ओर आखिर उन्हें किस आधार में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे सकते हैं।

Advertisment

चपंत राय ने आगे कहा कि आडवाणी जी कैसे आएंगे, परासरन जी कैसे आएंगे, चातुर्मास की व्यवस्था वालो के नाम हमने हटाये हैं। वहीं कल्याण सिंह से कहा गया है कि जब भीड़ कम हो तब अयोध्या आएं। चपंत राय ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि खुशी मनाएं किसी को चिढ़ाएं नहीं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर शिलान्यास में हिस्सा लेने के लिए 36 परंपराओं के 133 संतों को न्योता भेजा गया है। भूमि पूजन में पौने दो सौ महमानों को बुलाया गया है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नेपाल में स्थित जनकपुर के जानकी मंदिर महंत भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में पद्मश्री मोहम्मद शरीफ, जो 10,000 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं, उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। इकबाल अंसारी को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से आमंत्रण पत्र पर एक सिक्योरिटी कोड दिया गया है, जो सिर्फ एक बार काम करेगा। कोई भी अपना कार्ड किसी दूसरे को नहीं दे सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मोबाइल और बैग प्रतिबंधित होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पीएम मोदी के पहुंचने से 2 घंटे पहले ही सबको पहुंचना होगा। रामलला के वस्त्रों के सवाल पर चंपत राय ने कहा कि रामलला हरे रंग के वस्त्र पहनेंगे क्योंकि बुधवार है। उन्होंने कहा कि चारों ओर पेड़ हरे दिख रहे ये क्या इस्लाम का प्रतीक हैं? रंग के ऊपर चर्चा करना बेहूदापन है। भगवान के वस्त्र पुजारी तय करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक पूरा होने का अनुमान है। चंपत राय ने बताया कि देशभर के लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों से पवित्र और ऐतिहासिक स्थलों की मिट्टी और 2000 से भी ज़्यादा स्थानों और देश की 100 से भी ज़्यादा पवित्र नदियों और सैकड़ों कुंडों के जल देश के कोने-कोने से रामभक्त लाए हैं।

सात लाख रामभक्तों की आहूतियों और पांच सौ वर्ष के संघर्ष के बाद अब होगा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here