हस्तिनापुर के विकास और  सुन्दरीकरण के सवाल पर राज्य सरकार ने मांगी पर्यटन विभाग से आख्या

0
503

– विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह ने नियम 115 के तहत दी जानकारी कि नहीं हो रहा है भारत सरकार की घोषणा के  अनुरूप कोई कार्य, की शीघ्र शुरूआत करने की मांग

लखनऊ। राज्य सरकार ने  हस्तिनापुर के विकास और सुन्दरीकरण के तहत हो रहे कार्यों को लेकर पर्यटन विभाग से आख्या मांगी है। नियम 115 के तहत विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह द्वारा दी गई सूचना और मांग के जवाब में बुधवार को राज्य सरकार ने सदन को उक्त जानकारी दी है।
ज्ञात हो कि भारत सरकार ने    अपने गत बजट में देश के पांच ऐतिहासिक स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी जिसमें मेरठ जनपद के हस्तिनापुर का भी उल्लेख था। इसके लिए बजट में 25 सौ करोड़ रुपए का प्रविधान भी किया गया था। इसे लेकर लोकतंत्र सेनानियों ने जय हस्तिनापुर अभियान के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव और लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष रामसेवक यादव के नेतृत्व में आभार मोदी, आभार योगी का बैनर लेकर हस्तिनापुर में आभार मार्च किया जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में खुद विधानपरिषद सदस्य यशवंत सिंह शामिल थे। एक साल से अधिक हो गया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप के लिए हस्तिनापुर में कोई विकास कार्य होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
इसे लेकर विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने नियम 115 के तहत सदन का ध्यान आकृष्ट किया कि जनपद मेरठ में स्थित हस्तिनापुर को भारत सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किया गया था। पर्यटन स्थल के रूप में इसके सुन्दरीकरण एवं विकास के लिए करोड़ों रुपए का बजट भी दिया गया था। फिर भी हस्तिनापुर का अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकास नहीं किया जा रहा है।
अपनी सूचना में विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने सरकार से मांग किया है कि वह भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा घोषित एवं आवंटित बजट राशि के अनुसार  मेरठ के हस्तिनापुर का सुन्दरीकरण और विकास शीघ्र करे। इसके जवाब में राज्य सरकार ने आज बुधवार को सदन को जानकारी दी है कि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह की सूचना के सम्बंध महानिदेशक पर्यटन से आख्या मांगी  गई है।

Advertisment

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here