Advertisement
Home Lucknow News 718 मौतों के साथ यूपी में कोरोना रोगी हुये 24 हजार पार!

718 मौतों के साथ यूपी में कोरोना रोगी हुये 24 हजार पार!

0
532

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 24 हजार को पार कर गए हैं। बीते 24 घंटे में 585 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या अब 24 हजार 56 हो गई है। टेस्टिंग क्षमता में भी उत्तर प्रदेश ने एक नया बेंचमार्क सेट किया है।

manoj shrivastav

मंगलवार को प्रदेश में 26 हजार से ज्यादा कोरोना सैंपल्स की जांच की गई। यह जानकारी राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि 24 हजार 56 मामलों में से 16 हजार 629 लोग इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह रिकवरी रेट बढ़कर 69 प्रतिशत से आगे जा चुका है।

Advertisment

राज्य में फिलहाल कोरोना के 6709 मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना महामारी की चपेट में आकर राज्य में अबतक 718 लोगों की मौत हुई है। प्रसाद ने कहा कि कोरोना सैंपल टेस्टिंग के मामले में हमने एक नया बेंचमार्क सेट किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हमने अपनी टेस्टिंग क्षमता में काफी बढ़ोतरी की है। मंगलवार को राज्य के विभिन्न लैब में रिकॉर्ड 26 हजार 489 सैंपल की जांच की गई। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 75 जिलों में टेस्टिंग की सुविधा है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अबतक 7 लाख 58 हजार 915 सैंपल की जांच हो चुकी है। अमित मोहन प्रसाद ने आज डॉक्टर्स डे के मौके पर सभी डॉक्टरों, नर्सों और उनके सहयोगियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लगे इन योद्धाओं खासकर डॉक्टरों को आज डॉक्टर्स डे पर मैं बधाई देता हूं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना बेड की संख्या एक लाख 51 हजार को पार कर गई है।

सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला सर्वपाप विनाशक स्तोत्र

https://www.sanatanjan.com/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a5%81-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af-%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b2/

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here