Advertisement
Home National कोरोना विस्फोट: 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा सर्वाधिक 8380

कोरोना विस्फोट: 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा सर्वाधिक 8380

0
533

नयी दिल्ली। देश में कोरोना महामारी ने पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा सर्वाधिक 8380 नये मामले सामने आए हैं,  जबकि इसी अवधि में और 193 लोगों की मौत हुई है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके संक्रमण से अब तक 1,82,143 लोग प्रभावित हुए हैं और 5164 लोगों की मौत हुई है।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 7445 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 201 लोगों की मौत हुई है जबकि 4410 लोग इससे ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 5130 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 309 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 1970 लोग ठीक हुए है। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 2499 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 77 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। इसके अलावा यहां 1412 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

Advertisment

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 3569 और कर्नाटक में 2922 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 60 और 48 है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2341 हो गई है और 28 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 44, हरियाणा और बिहार में 20-20 , केरल में नौ, ओडिशा में सात , हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में पांच-पांच , असम और चंडीगढ़ चार-चार तथा छत्तीसगढ़ और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2940 नये मामले सामने आये हैं और 99 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65,168 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2197 हो गयी है।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है , जहां संक्रमितों की संख्या 21 हजार से अधिक हो चुकी है। यहां अब तक 21,184 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 160 लोगों की मृत्यु हुई है।

कोरोना के कारण दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 18,549 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 416 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात चौथे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 16,343 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1007 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 9230 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं।

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 8617 हो गयी है तथा 193 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में 7891 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं ।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here