Advertisement
Home Trending कटने के लिए बांधे गए दो गोवंश बरामद

कटने के लिए बांधे गए दो गोवंश बरामद

0
969

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के फफूंद इलाके में गोकशी कर रही दो महिलाओं समेत दस लोगो को गिरफ्तार करने के साथ, कटने के लिए बंधे दो गोवंश पशु को बरामद किया गया है । मौके से छुरी, कुल्हाड़ी, चापड़ आदि बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि फफूंद इलाके के गांव हसनपुर में गोकशी की सूचना मिली थी । सूचना पर गांव में जाकिर के घर पर छापा मारा गया तो मौके पर कटने के लिए हाथ पैर बंधे दो गोवंश सहित पांच छुरी, कुल्हाड़ी, चापड़ आदि सामान भी बरामद किया है।
मौके से गुलफाम , राजा, हामिद,मन्नू, शकील ,अकील,इरशाद, सोनू, आमीन, रजिया और अनीसा बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि जाकिर भागने में सफल रहा। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि सभी के विरूद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पशु चिकित्साधिकारी भाग्यनगर बृजभूषण यादव का कहना है कि पुलिस ने थाने बुलाया और प्रतिबंधित पशु के कटे हुए पैर दिखाए थे, जिसको मैंने लैब में जांच के लिए भेजने को कहा तो पुलिस ने मुझे एक घंटा बाद बुलाने के बात कही, लेकिन बाद में नही बुलाया गया, गोवंशो के मिलने की मुझे कोई जानकारी नही है।
थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मौके से हांथ पैर बंधे दो गोवंश बरामद हुए है जिन्हेें सहार गौशाला में भेज दिया गया है जबकि मौके पर मिले 10 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here