Advertisement
Home Cricket पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना हिरासत में

पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना हिरासत में

0
6593

मुंबई। सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए रात को कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। नए साल को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई में 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक कई प्रतिबंध लगाए है। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को मुंबई हवाई अड्डे के पास कोरोना के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के मामले हिरासत में लिया गया है। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने मुंबई के एक क्लब में छापा मारा, जहां कोरोना के उल्लंघन के आरोप में रैना, गायक गुरु रंघावा सहित 34 लोगों को हिरासत में लिया। साहर पुलिस थाना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में रैना और रंघावा भी शामिल हैं। हालांकि आरोपियों को बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया।

Advertisment

महामारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया

मुंबई पुलिस ने बताया कि रैना सहित 34 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 के तहत और महामारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। इन लोगों की गिरफ्तारी ड्रैगनफ्लाई पब से हुई जहां कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here