Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी धन की जम कर लूट हुई-संजय सिंह

बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी धन की जम कर लूट हुई-संजय सिंह

0
487

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की भाजपा पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में घोटाला हुआ है। हाल ही में आर्थिक रूप से कमजोर कोटे में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सहायक प्रवक्ता के पद पर भाई की भर्ती को लेकर सुर्खियों में आये बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी पर फिर गंभीर आरोप लगाया है।इस बार छात्राओं के भोजन और स्टेशनरी के नाम पर 9 करोड़ का घोटाला किया गया है।जिलेवार विवरण देते हुए कहा सिंह ने बताया कि बरेली में 84 लाख, बिजनौर 74 लाख, देवरिया 68 लाख, फतेहपुर में 31लाख, गाजियाबाद 18 लाख, गोंडा में 96 लाख, मऊ 23 लाख, मेरठ में 26 लाख, मुरादाबाद में 39 लाख, प्रतापगढ़ में 76 लाख, रायबरेली में 63 लाख, श्रावस्ती में 26, सोनभद्र में 46 लाख का घोटाला किया गया है। स्वयं विभागीय मंत्री सतीश द्विवेदी के जिले में भी घोटाला हुआ है। सरकार बताये कि जब कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रायें आयी ही नहीं तो करोङो का भोजन और स्टेशनरी किस पर खर्च किया गया?

manoj shrivastav

संजय सिंह ने कुछ फाइलों को दिखाते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री की “योजना घोटाले” को मैंने यूपी सरकार के सामने रखे हैं। लेकिन अभी तक योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोई भी कार्रवाई नहीं किया। स्वेटर जूता, बस्ता का पैसा खाया गया और मंत्री प्रॉपर्टी पर प्रॉपर्टी बना रहा है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के खिलाफ तमाम जमीनों को खरीदने और भ्रष्टाचार की शिकायत मैंने लोकायुक्त से कर दी है। लोक आयुक्त से मेरी मांग की है कि इन आरोपो की जांच हो और कार्रवाई की जाये। योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमलावर हुये सिंह ने पूछा कि जहरीली शराब पीकर अलीगढ़ में 71 लोग मर चुके हैं। बताइये अलीगढ़ के किस अधिकारी को जेल में डाला गया। अलीगढ़ में जहरीली शराब से मरने वाले के लिए जिम्मेदार सीधे तौर पर सरकार है।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here