वृश्चिक राशि के जातक अत्यंत बुद्धिमान और जीवन में कठोर संघर्ष करने वाले होते हैं। ये अपने जीवन के अंतिम समय तक संघर्षशील रहते हैं और अपने बल पर ही जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। इस जातक के लिए आठमुखी रुद्राक्ष या फिर तेरहमुखी रुद्राक्ष धारण करना श्रेयस्कर होता है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह बहुत आवश्यक है कि वे सात्विक विचारों को अपनाते हुए भगवान शंकर को नित्य जल अर्पित करें। इससे उन्हें रुद्राक्ष धारण करने का उत्तम फल प्राप्त होता है। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि रुद्राक्ष को अभिमंत्रित करके ही विधिविधान से धारण किया जाए।
यह भी पढ़ें – शिवलिंग की आधी परिक्रमा ही क्यों करनी चाहिए ? जाने, शास्त्र मत
बिना अभिमंत्रित रुद्राक्ष धारण करना किसी भी दृष्टि से श्रेयस्कर नहीं होता है। यदि आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो अभिमंत्रित कर विधि-विधान से ही रुद्राक्ष को धारण करें। शास्त्रों में रुद्राक्ष को धारण करने के लिए इसे अभिमंत्रित करना अनिवार्य बताया गया है।
यह भी पढ़ें –संताप मिटते है रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन से
रुद्राक्ष धारण करने से जातक का भाग्योदय होता है। उसके लिए जीवन की राह अपेक्षित रूप से सहज हो जाती है। यदि ऐसे में जातक भगवान का पूजन अर्चन नित्य करें तो उसे शिव कृपा से उत्तम लोक की प्राप्ति भी होती है।
यह भी पढ़ें – काशी विश्वनाथ की महिमा, यहां जीव के अंतकाल में भगवान शंकर तारक मंत्र का उपदेश करते हैं
यह भी पढ़ें –अकाल मृत्यु से मुक्ति दिलाता है महामृत्युंजय मंत्र











