नयी दिल्ली, 23 जून (एजेंसी)। ऑपरेशन सिंधु के तहत 290 भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई नागरिक को ईरान से एक विशेष उड़ान से सोमवार शाम नयी दिल्ली पहुंची। इसके साथ ही अब तक 2,003 भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित वापस लाया जा चुका है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ऑपरेशन सिंधु- 290 भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई नागरिक को ईरान के मशहद से लेकर एक विशेष उड़ान सोमवार को 19.15 बजे नयी दिल्ली पहुंची।
Advertisment
उन्होंने कहा, “इसके साथ ही अब तक 2003 भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित वापस लाया जा चुका है।” इससे पहले इजरायल से निकाले गए 161 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था जॉर्डन की राजधानी अम्मान से नयी दिल्ली के लिए उड़ान भर चुका था। इन यात्रियों को इजरायल से निकालकर सड़क मार्ग से अम्मान ले जाया गया था।
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें।
सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।










