Advertisement
Home Lifestyle गणेशगंज डिजिटल मूविंग झांकी

गणेशगंज डिजिटल मूविंग झांकी

0
40

न्यू गणेशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने की गौचारण लीला*

7 सितंबर को अघासुर वध एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisment

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में 4 से 9 सितम्बर तक चलने वाले छ्ह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियां प्रदर्शित की जा रही है। झांकी संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डिजिटल मूविंग झांकियों के तीसरे दिन श्रीकृष्ण की गौचारण लीला का प्रसंग दिखाया गया। वृंदावन में श्रीकृष्ण, बड़े भाई बलराम और ग्वाल-बालों के साथ गायों को चराने जंगल गए थे। कान्हा हाथ में बाँसुरी, कंधे पर कंबल और सिर पर मोरपंख धारण किया था। उनके पीछे-पीछे गायों का सुंदर झुंड चलता था। वृंदावन के वन में श्रीकृष्ण गायों को हरी घास चराते, मधुर बाँसुरी बजाते और ग्वाल-बालों के साथ खेलते थे। उनकी बाँसुरी की धुन सुनकर गायें अपना चारा छोड़ देतीं और प्रेम से कान्हा के पास आ जातीं। पेड़-पौधे, पक्षी और नदी तक उनकी धुन में मग्न हो जाते थे। गौचारण लीला यह संदेश देती है कि भगवान श्रीकृष्ण को गायों, प्रकृति और सभी जीवों से गहरा प्रेम था। वे सबके पालनहार हैं और सच्चे प्रेम से पुकारने पर अपने भक्तों के पास अवश्य आते हैं।
वहीं अन्य झांकियों में सावन में झूला झूलते राधा कृष्ण, बाबा अमरनाथ के दर्शन, भक्त शिरोमणि हनुमान जी के हृदय में राम सीता के दर्शन की स्वचालित झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। भालू-बंदर नचाते और सांप का खेल दिखाते मदारी की झांकी के साथ राम नाम जपते तुलसीदास, माखन चोरी करने पर कन्हैया को छड़ी लेकर दौड़ाती यशोदा माता की चलती फिरती झांकी भक्तों को लुभा रही थी। 20 फिट ऊंचे शिवलिंग से गंगा अवतरण का सेल्फी कार्नर भी बनाया गया था। डिजिटल मूविंग झांकी लाइट एंड साउंड के इफेक्ट के साथ स्वचालित मूर्तियां एक्शन करती हुई दिखाई दे रही थी जो सभी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। न्यू गणेशगंज झांकी स्थल को फूल पत्तियों, खूबसूरत आकृतियों की कोलकाता की एलईडी लाइट पैनल, झूमर, रंग बिरंगी झालरों एवं विशालकाय तोरण द्वारों पर कृष्ण के विविध रूपों को लखनऊ के मशहूर अग्रवाल इलेक्ट्रिकल, चौक के अंकुल जी द्वारा उकेरा गया था।

डायरी
सोमवार 7 सितम्बर को डिजिटल मूविंग झांकी में अघासुर वध का दृश्य प्रदर्शित किया जाएगा एवं रात 7.30 बजे दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। झांकियों का अवलोकन करने का समय सांय 7 बजे से रात 12 प्रतिदिन रहेगा।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here