Advertisement
Home Local News उत्तर मंडल 5 के पदाधिकारियों ने होली की पूर्व संध्या पर दी...

उत्तर मंडल 5 के पदाधिकारियों ने होली की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं

0
30

लखनऊ, सनातन जन संवाददाता। उत्तर विधासभा के उत्तर मंडल 5 से मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय अध्यक्ष, अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गणेश जी की मूर्ति और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सबको हंसी-खुशी त्योहार मनाने की सीख दी। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि होली का त्योहार भाई-चारे का त्योहार है। पूरे साल की कटुता को भुलाकर हम इस त्योहार में एक हो जाते हैं और हंसी-खुशी मिलजुलकर यह त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के जीवन से सीख लेने की सभी को सलाह दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी0के0 वर्मा, दाताराम शुक्ला, मीरा पाण्डेय, दिव्यांशी शुक्लाए सपना तिवारी, पूनम राय, बिन्दु श्रीवास्तव, लक्ष्मी कश्यप, जया पाण्डेय, प्रशस्त तिवारी, राजीव मिश्रा, गया प्रसाद, हरीश वर्मा व मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here