महापौर के निज निवास पर फूलों की होली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा होली मिलन समारोह
ओपी तिवारी, सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। होली के अवसर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के बालाकदर स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान पारंपरिक अंदाज में फूलों की होली खेली गई। उपस्थित अतिधियों और लोगों ने फालों की वर्षा के बीच एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते हुए उत्सव का आनंद लिया।
पूरे परिसर में रंग, उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समारोह स्थल पर भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम दिखाई दिया, जिससे बातावरण पूरी तरह उत्सवयच हो गया। मंच पर बरसाने की प्रसिद्ध होली की झलक भी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कालाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं पर आधारित मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। राधा-कृष्ण की झांकियों और भक्ति गीतों के साथ सजी इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कालाकारों का उत्साहवर्धन किया और पूरे माहौल में ब्रज की होली की झलक दिखाई दी। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी अतिथियों और शहरवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्च आपसी प्रेम, सज्ञाव और एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में खुशहाली, सकारात्मकता और मेल-मिलाप का संदेश देता है तथा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, चरिष्ठ नेता बृज लाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, नगर आयुक्त गौरव कुमार उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मौके पर उत्तर मंडल-7 की महिला मोर्चा संयोजिका बिन्दू श्रीवास्तव के नेतृत्व में 15 महिलाओं का एक दल होली मिलन समारोह में गया जिसमें जया पांडेय, मोहिनी राजपूत, सीता, लक्ष्मी गुप्ता, रंजना द्विवेदी उपस्थित रहीं।
लेखक-
ओपी तिवारी पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं, जिन्होंने करीब तीन दशकों तक दैनिक जागरण और स्वतंत्र भारत जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अपनी सेवाएं दीं। अखबार के पेज मेकिंग और फोटो एडिटिंग में उनकी दक्षता उन्हें अपने समय का माहिर शिल्पकार बनाती है। अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल से उन्होंने पत्रकारिता में अलग पहचान बनाई। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन में नई पारी की शुरुआत की। संगठनात्मक कार्यों में वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सक्रिय हैं। अपने जुझारू स्वभाव और अनुभव के बल पर वे आज भी समाज और संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें।
सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।










