सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का शुक्रवार को लोकार्पण किया। समता मूलक पर राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने फीता काटकर इसे जनता को सौंपा। इस दौरान कॉरिडोर के तीसरे-चैथे फेज का शिलान्यास भी किया। झूलेलाल पार्क में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा- इस महीने के अंत या अप्रैल की शुरुआत में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे शुरू हो जाएगा। इसके बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी मात्र 35 से 40 मिनट के बीच तय हो सकेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- राजनाथ जी ने विकास के मामले में लखनऊ को नंबर वन बना दिया। कॉरिडोर का निर्माण रिकॉर्ड समय में काम पूरा करने वाले श्रमिकों को भी सम्मानित किया गया।
उत्तर मंडल पांच से 60 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ग्रीन कोरिडोर के उद्घाटन में झूलेलाल वाटिका गोमतीतट लखनऊ पहुंचा। जहां पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन कोरिडोर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी के कई बड़े नेता उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि इस क्षेत्र के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के विकास में लगातार लगे हुए हैं।
उन्होंने जाम से निजात दिलाने के लिए पूरे शहर में पुलों का जाल बिछा दिया है। आने वाला समय में ग्रीन कारीडोर लखनऊ की लाइफ लाइन साबित होगा। इस मौके पर मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामत्री सी.के. वर्मा, के.के. पाठक, विशाल रावत, सर्वेश सिंह, एन.एन. दूबे, राम प्रकाश रावत, प्रमोद कुमार, हरीश वर्मा, राजीव मिश्र, धनराज मिश्रा, राम प्रसाद यादव, अमर सिंह वर्मा, के.के. द्विवेदी, विनय गुप्ता, प्यारे लाल श्रीवास्तव, दिव्यांशी शुक्ला, मीरा पाण्डेय, शिखा शुक्ला, पूनम राय, बिन्दु श्रीवास्तव, लक्ष्मी कश्यप, जया पाण्डेय, दीपा श्रीवास्तव, ओपी तिवारी मीडिया प्रभारी के अतिरिक्त कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










