Advertisement
Home International नायकू के मारे जाने के बाद आतंकी खेती करने वाले टूट गये:...

नायकू के मारे जाने के बाद आतंकी खेती करने वाले टूट गये: मोहसिन रजा

0
504
मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा है कि भारतीय सेना के हाथों मारा गया हिजबुल कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं की जड़ें हिल गयी हैं।
मनोज श्रीवास्तव
आतंक की नर्सरी तैयार करने वाले हिजबुल चीफ सलाउद्दीन और हाफिज सईद टूट गये हैं। उनका मनोबल ध्वस्त हो चुका है। हिजबुल और आतंकी संस्थानों के साथ पाकिस्तान का भी मनोबल गिरा है। भारत का मनोबल हमेशा से मज़बूत रहा है, आगे भी रहेगा।हम भविष्य में भी पाकिस्तान की कोई रणनीति कामयाब नही होने देंगे।
उन्होंने कहा कि हिजबुल चीफ की घबराहट बता रही है पाकिस्तान और उसके आकाओं के पैर उखड़ चुके हैं। इसी कारण हिजबुल चीफ सलाउद्दीन खिसियाहट में अपनी खीज निकाल रहे हैं। भारत आतंक की खेती नष्ट करके ही दम लेगा।  मोहसिनरजा ने कहा है कि जो हाथ भारत के खिलाफ उठेंगे उनको भी हमारी सेना वहीं पहुंचा देगी जहां बुरहान बानी और रियाज नायकू को भेज दिया है।
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here