अकाल मृत्यु नाशक मंत्र बचाता है जीवन  

2
2141

काल मृत्यु स्वयं या प्रियजन के सम्बन्ध में सुनकर जीव अधीर हो जाता है। ऐसी अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है, लेकिन इसके ईश्वरीय कृपा अत्यन्त आवश्यक है, क्योंकि होता तो वहीं है, जो ईश्वर की इच्छा होती है। ईश्वर को प्रसन्न करने वाला मंत्र हम आपको बताने जा रहे है। जिसके प्रभाव से अकाल मृत्यु को टाला जा सकता है।

निम्न उल्लेखित मंत्र का जप विधिविधान से करने से अकाल मृत्यु को टाला जा सकता है। श्री राम के प्रति आस्था रखकर मंत्र जप करना चाहिए। मंत्र जप से पूर्व गणेश जी का ध्यान पूजन करें। फिर मंत्र जप आरम्भ करें। कल्याण होगा।
मंत्र है-
नाम पाहरू दिवस निसि, ध्यान तुम्हार कपाट।
लोचन निज पद जंत्रित, जाहि प्रान केहि बाट।।
मंत्र सिद्धि की विधि-
शनिवार को ब्रह्म वृक्ष के नीेचे बैठक इस मंत्र के एक हजार जप करके इस अनुष्ठान का शुभारंभ करें। फिर चालीस दिन तक नित्य इस मंत्र के एक हजार जप करते रहें। जप काल के प्रत्येक शनिवार को ब्रह्म वृक्ष को जल अर्पित करें। मंगलवार को बंदरों को चना व गुड़ प्रदान करें। गुरुवार को कोढ़ियों को ईख के रस से बनी खीर प्रदान करें। इस तरह से मंत्र के प्रभाव से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें –अकाल मृत्यु से मुक्ति दिलाता है महामृत्युंजय मंत्र

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here