Advertisement
Home Local News प्यार के जाल में एक और हिंदू लड़की की हत्या!

प्यार के जाल में एक और हिंदू लड़की की हत्या!

0
2133

निधि गुप्ता का हत्यारोपी सूफियान लंगड़ा कर किया गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के डूडा कॉलोनी निवासी निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से फेंक कर मारने वाला आरोपी मुस्लिम युवक सुफियान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। उसके पैर में गोली लगी है। उसे ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने एक दिन पहले उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था

Advertisment

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, आरोपी सुफियान की तलाश में पुलिस की नौ टीमें और पालीगान की 11 टीमें लखनऊ में लगी थीं। तीन टीमें दिल्ली, राजस्थान और एनसीआर में डेरा डाले हुए थीं। एडीसीपी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में सर्विलेंस टीम को सुफियान की लोकेशन दुबग्गा के जॉगर्स पार्क के पास पावर हाउस चौराहे पर मिली।

पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को गिरता देख सुफियान ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में सुफियान के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसमें वह घायल हो गया। मुहम्मद सुफियान लगातार निधि गुप्ता पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा था। जिसमें सूफियान का पूरा परिवार सहयोग कर रहा था। धर्म बदलने से इनकार करने पर सुफियान ने निधि को कॉलोनी की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वारदात मंगलवार देर शाम की है। गंभीर हालत में निधि गुप्ता को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। देर रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने निधि के पिता की तहरीर पर सुफियान पर हत्या और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया। तीन दिन की तलाश के बाद सुफियान शुक्रवार को पुलिस के हाथ से मुठभेड़ के दौरान चढ़ गया।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here