इन मंत्रों का जप कर तोड़े पुष्प- तुलसी- बिल्वपत्र

0
4765

पूजन के लिए या फिर मंत्र जप करने के लिए अपने इष्ट देवों को पुष्प चढ़ाया जाता है, इसे भक्त को परम शांति और पवित्रता की अनुभूति होती है। हर भक्त अपनी भावना की अभिव्यक्ति के लिए पुष्पांजलि करता है, लेकिन पुष्प तोड़ने का कुछ विधान है, क्या आप उसके बारे में जानते है। आइये हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें- …विष्णु की चार, शिव की आधी और दुर्गा की एक परिक्रमा ही क्यों

Advertisment

देव कृत कार्य करने के लिए पुष्प तोड़ने का विधान शास्त्रों में वर्णित है। प्रात: के काल में स्नान करने के बाद निम्न लिखित मंत्र का उच्चारण करते हुए अपने इष्ट के लिए पुष्प, तुलसी या बिल्वपत्र तोड़ने चाहिए।


मा नु शोकं कुरुष्व त्वं
स्थान त्यागं च मा कुरु।
मम इष्ट पूजनार्थाय
प्रार्थयामि वनस्पते।।
मम इष्ट के स्थान पर अपने इष्ट देवी अथवा देवता के नाम का उच्चारण करें। जिनकी पूजा व मंत्र जप आप करने वाले हैं।
इसके उपरांत पहला पुष्प तोड़ते समय-
ऊॅँ वरुणाय नम:।
दूसरा पुष्प तोड़ते समय-
ऊॅँ व्योमाय नम:।
तीसरा पुष्प तोड़ते समय-
ऊॅँ पृथिव्यै नम:।
उसके बाद इच्छा के अनुसार पुष्पांजलि के लिए फूल तोड़ें।

यह भी पढ़ें-  मंत्र जप माला विधान व वर्जनाएं

यह भी पढ़ें-  जानिए, मंत्र जप करने के लिए आसन कैसा हो

यह भी पढ़ें- जानिये, स्नान मंत्र- आसन और शरीर शुद्धि मंत्र- प्रदक्षिणा मंत्र- क्षमा प्रार्थना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here