Advertisement
Home Entertainment जान्हवी कपूर टैटू बनवाते वक्त डर गई

जान्हवी कपूर टैटू बनवाते वक्त डर गई

1
2844

जान्हवी कपूर की एंट्री अभी हाल ही में सिनेमा जगत हुई है, लेकिन उसने अपनी अलग पहचान बना ली है। कम ही समय में बेहतरीन अदाकारा के रूप में वह जानी जाती हैं।

Advertisment

सिने अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी होने का निश्चित तौर उन्हें फायदा मिला है, लेकिन अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान खुद बनाई है। वह अक्सर कई मौकों पर अपनी मां श्रीदेवी को याद करती नजर आती हैं।

जान्हवी कपूर

उनके साथ बिताएं गए पल और यादों को हमेशा सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मां के हाथ के लिखे नोट का टैटू बनवाया है।

जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस इस वक्त हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। पहाड़ों के बीच घूमने के अलावा एक्ट्रेस ने अपने हाथों पर टैटू भी बनाया।

बॉलीवुड की स्टाइल आइकन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की इन तस्वीरों और वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा- ‘दिन अच्छे बिताए’। जान्हवी अक्सर वक्त निकालकर घूमना पसंद करती हैं। विदेशों के अलावा वह भारत में भी अलग-अलग जगहों को घूमती नजर आती हैं।

टैटू बनवाना बेहद हिम्मत की बात होती है, क्योंकि इसे बनवाते वक्त काफी दर्द होता है। जान्हवी कपूर द्वारा शेयर वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे टैटू बनवाते वक्त जान्हवी डर रही है। यही नहीं वह दर्द में भगवान कृष्ण यानी गोविंदा का नाम लेती नजर आ रही हैं।

बता दें कि जान्हवी कपूर ने अपने हाथों पर लिखवाया है- ‘आई आई लव यू माय लब्बू’। दरअसल, जान्हवी कपूर ने मां के डेथ एनिवर्सरी पर उनके द्वारा लिखे गए इस नोट शेयर किया था, जिसका कैप्शन उन्होंने ‘मिस यू’ लिखा था। इस नोट में श्रीदेवी ने जान्हवी के लिए लिखा था, ‘आई लव यू माय लब्बू। तुम इस दुनिया में बेस्ट हो बेबी’। श्रीदेवी अपनी बेटी जान्हवी कपूर प्यार से घर में लब्बू बुलाती थीं। वहीं उनके निधन के बाद जान्हवी अक्सर उन्हें काफी मिस करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ कई तस्वीरों को शेयर किया है।बता दें कि जान्हवी कपूर ने अपने हाथों पर लिखवाया है- ‘आई आई लव यू माय लब्बू’। दरअसल, जान्हवी कपूर ने मां के डेथ एनिवर्सरी पर उनके द्वारा लिखे गए इस नोट शेयर किया था, जिसका कैप्शन उन्होंने ‘मिस यू’ लिखा था।

इस नोट में श्रीदेवी ने जान्हवी के लिए लिखा था, ‘आई लव यू माय लब्बू। तुम इस दुनिया में बेस्ट हो बेबी’। श्रीदेवी अपनी बेटी जान्हवी कपूर प्यार से घर में लब्बू बुलाती थीं। वहीं उनके निधन के बाद जान्हवी अक्सर उन्हें काफी मिस करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ कई तस्वीरों को शेयर किया है।

जीवन
जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई (भारत) में हुआ था। जाह्नवी कपूर के पिता का नाम बोनी कपूर है, जो बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक-निर्माता है। जाह्नवी की मां बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार दिवंगत श्रीदेवी है। जाह्नवी की एक सगी बहन ख़ुशी कपूर और स्टेप सिस्टर अंशुला और भाई अर्जुन कपूर है। 
 
पढ़ाई  
जाह्नवी कपूर ने अपनी पूरी पढ़ाई धीरू-भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से की है। स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने एक्टिंग का कोर्स ली स्ट्रासबर्ज थियेटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट, कैलिफोर्निया से पूरा किया।  
 
करियर 
जान्हवी ने फिल्म धड़क से अपने अभिनय करियर की शुरुवात की थी, जिसके बाद जान्हवी अपनी दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना में एक कारगिल गर्ल का रोल निभाते हुये नज़र आयी। 

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here