Advertisement
Home Local News आज भगवामय होगी लखनपुरी

आज भगवामय होगी लखनपुरी

0
13791

लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण पूर्ण होने से पहले भारतीय केसरिया वाहिनी प्रदेश भर में जनजागरण अभियान शुरू करेगी। इस अभियान को जन चेतना यात्रा नाम दिया गया है। अभियान की शुरुआत नौ अगस्त होगी। अभियान में सौ से अधिक वाहन शामिल होंगे।

वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान सुबह 11 बजे रामराम बैंक चौराहे के संगठन मुख्यालय से होगा। यात्रा की शुरुआत बीकेटी गुरुकुल के छात्र मंत्रोच्चार के साथ करेंगे। यात्रा के दौरान एक लाख से अधिक घरों में भगवा ध्वज लगाए जाएंगे।

Advertisment

यात्रा पुरनिया चौराहे से निराला नगर, विकेकानंद मठ, कपूरथला होते हुए यहां पार्टी मुख्यालय पर समाप्त होगी। यात्रा में सैकड़ों वाहनों के अलावा पार्टी के कार्यकताã शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस क्रम में प्रदेश भर के जिलों अभियान के तहत यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से हिंदुत्व को लेकर हिंदुओं में चेतना को जागृत करना है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here