Advertisement
Home Local News फॉर्म-6 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 80 आवेदन जमा

फॉर्म-6 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, 80 आवेदन जमा

0
101

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। विधायक डॉ. नीरज बोरा के कैंप कार्यालय में आज मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु फॉर्म-6 भरवाने के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, एसआईआर महानगर संयोजक चेतन बिष्ट तथा व्यापार प्रकोष्ठ से अभिषेक खरे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा आज 80 फॉर्म जमा किए गए।

चेतन बिष्ट ने मंडल-5 के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अभियान को और तेज करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि फॉर्म-6 भरवाने के कार्य में मंडल-5 सभी मंडलों में प्रथम स्थान पर चल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह 6 फरवरी 2026 तक फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकता है।

Advertisment

फॉर्म-6 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए voter.eci.gov.in पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप का उपयोग किया जा सकता है। अपमार्जन के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, फोटो या पते में संशोधन हेतु फॉर्म-8 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को जमा करना होगा।

संजय तिवारी ने बताया कि जिन नागरिकों का मोबाइल नंबर मतदाता सूची से लिंक है, वे वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में एक साथ देख सकते हैं। जिनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, वे भी पोर्टल पर जाकर अपना नाम खोज सकते हैं। सत्यापन के बाद भी नाम न मिलने की स्थिति में फॉर्म-6 भरना अनिवार्य होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन मतदाताओं की फोटो स्पष्ट नहीं है या जो “नो मैपिंग” श्रेणी में आते हैं, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सुधार करा सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए नागरिक वोटर हेल्पलाइन ऐप या निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। नई सुविधा के तहत नागरिक बीएलओ को कॉल रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं, जिस पर संबंधित अधिकारी स्वयं संपर्क करेंगे।

बैठक में महामंत्री अक्षय मिश्रा, सी.के. वर्मा, दाताराम शुक्ला, मीडिया प्रभारी ओ.पी. तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यूजीसी से टूटा भरोसा: मोदी का ‘सबका साथ’ सवालों के घेरे में

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here