Advertisement
Home Entertainment ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ का टीज़र जारी

‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ का टीज़र जारी

0
2359

कहानी अब केरल से आगे की सीमाओं तक

साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने और राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली चर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का आधिकारिक सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ का टीज़र शुक्रवार को जारी कर दिया गया। टीज़र के साथ ही फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Advertisment

इस बार कहानी केवल केरल तक सीमित नहीं है। जैसा कि फिल्म के टाइटल से स्पष्ट है, यह धर्मांतरण से जुड़े कथित नेटवर्क और उसके व्यापक प्रभावों को देश और सीमाओं से परे दिखाने का दावा करती है। टीज़र में तीन हिंदू युवतियों की आगे की कहानी को दर्शाया गया है, जिनके किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाए हैं।

टीज़र के अनुसार, इन तीनों युवतियों का प्रेम संबंध तीन मुस्लिम युवकों से होता है, जो बाद में एक संगठित धर्मांतरण एजेंडे की ओर इशारा करता है। फिल्म का माहौल गंभीर, तनावपूर्ण और भावनात्मक है, जिसमें पहचान, विश्वास और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़े संघर्षों को प्रमुखता से उभारा गया है।

टीज़र की खास बात यह है कि कहानी में महिलाएं स्वयं को केवल पीड़ित के रूप में नहीं, बल्कि संघर्ष करने वाली पात्रों के रूप में प्रस्तुत करती हैं। वे धोखे और शोषण के खिलाफ खड़े होने का निर्णय लेती हैं। टीज़र का प्रभावशाली संवाद—
“अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे!”
फिल्म की मूल भावना और तेवर को स्पष्ट करता है।

‘द केरल स्टोरी 2 – गोज़ बियॉन्ड’ का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि सह-निर्माता आशीष ए. शाह हैं। फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है और इसकी रिलीज़ डेट 27 फरवरी तय की गई है।

गौरतलब है कि ‘द केरल स्टोरी’ 2023 में रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों का व्यापक समर्थन मिला था, वहीं इसके विषय को लेकर विवाद भी सामने आए थे। फिल्म में अदा शर्मा, सिद्धि इडनानी, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी प्रमुख भूमिकाओं में थीं। कहानी कुछ महिलाओं के कट्टरपंथ की ओर बढ़ने और कथित रूप से धर्मांतरण के जरिए आतंकी संगठनों से जुड़ने की प्रक्रिया पर आधारित थी।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘द केरल स्टोरी’ को दो प्रमुख सम्मान मिले थे—
सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और फिल्म को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here