Advertisement
Home Entertainment मथुरा में छह दिसंबर को कारसेवा का एलान

मथुरा में छह दिसंबर को कारसेवा का एलान

0
38

चित्रगुप्त पीठ में साधु-संतों ने की घोषणा

राधाकुंड के जुल्हेंदी में हुई बैठक, कारसेवा की घोषणा के बाद पीठ के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Advertisment

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर मथुरा में एक बार फिर गतिविधियां तेज हो गई हैं। राधाकुंड क्षेत्र के जुल्हेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ में रविवार को साधु-संतों की बैठक हुई। बैठक में छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा करने की घोषणा की गई। घोषणा के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और पीठ के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

रविवार सुबह से ही चित्रगुप्त पीठ पर पुलिस और प्रशासन की नजर बनी रही। कारसेवा की घोषणा को लेकर पीठ परिसर में सुबह हवन-पूजन किया गया। इसके बाद साधु-संतों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के दौरान छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा किए जाने का एलान किया गया।

कारसेवा की घोषणा के बाद चित्रगुप्त पीठ के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। पीठ के बाहर आने-जाने वालों पर भी निगरानी रखी गई।

बताया जा रहा है कि कारसेवा के लिए शिलाएं भी मथुरा पहुंच चुकी हैं। इस घोषणा के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

प्रशासन की ओर से अभी कारसेवा की घोषणा को लेकर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, साधु-संतों की ओर से छह दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आगे की तैयारियां किए जाने की बात कही गई है।

पञ्चदेवोपासना और भगवान शिव की महिमा, जानिए एकादश रुद्र

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here