Advertisement
Home Entertainment लॉकअप 2 में पत्नी गौतमी से मिले राम कपूर, गले लगाकर किया...

लॉकअप 2 में पत्नी गौतमी से मिले राम कपूर, गले लगाकर किया किस

0
82

कंटेस्टेंट्स भी हुए शर्मिंदा

मुंबई। ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में अभिनेता राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। हालिया एपिसोड में विजिटर के तौर पर पहुंचीं गौतमी को देखकर राम कपूर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। हफ्तों बाद हुई इस मुलाकात में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और किस किया। इस दौरान पास में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट्स वरुण यादव और हर्षद चोपड़ा भी मुस्कुराते और शर्माते नजर आए।

राम कपूर शो की शुरुआत से ही अपने व्यवहार और खेल दोनों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। जहां कुछ दर्शकों ने उनके गेम की सराहना की, वहीं कुछ मौकों पर उनके व्यवहार को लेकर सवाल भी उठे। पत्नी गौतमी के आने से शो में भावुक और रोमांटिक पल देखने को मिले, जिसकी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है।

Advertisment

इस दौरान गौतमी कपूर ने शो में उठे विवादों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इससे पहले कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आरोप लगाया था कि राम कपूर बार-बार किस करने की कोशिश करते हैं, जिससे वह असहज महसूस करती हैं। गौतमी ने श्रेया से मुलाकात कर इस मुद्दे पर शांतिपूर्वक बात की और उनसे माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि वह राम के व्यवहार का बचाव नहीं कर रहीं, लेकिन वह वास्तविक जीवन में भी अपने स्नेह को खुलकर व्यक्त करते हैं और लोगों के प्रति अपना अपनापन छिपाते नहीं हैं।

उधर, शो के हालिया ‘क्रैकडाउन टास्क’ के बाद राम कपूर फिनाले वीक में सीधी जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए हैं। अब फिनाले की दौड़ में राम कपूर के साथ श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, वरुण यादव और शिल्पा शिंदे के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है।

आने वाले जजमेंट डे एपिसोड में एक प्रतियोगी का सफर समाप्त होगा। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार शिल्पा शिंदे के बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों भावनात्मक रूप से काफी दबाव में हैं और उनकी अपनी करीबी दोस्त श्रेया कालरा से भी अनबन चल रही है। हालांकि, शो की ओर से अभी तक किसी एलिमिनेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here