सामवेद मंत्र 583 में परमात्मा क्या करता है, इस विषय का वर्णन

0
560

वेद विचार
======
सामवेद मंत्र ५८३ में परमात्मा क्या करता है, इस विषय का वर्णन है।

मंत्र में ईश्वर भक्त ईश्वर से प्रार्थनापूर्वक निवेदन करता है – हे प्रिय पवित्रताकारी सोम परमात्मन्! आप निश्चय ही विद्वानों के हितकर कर्म को धारण करते हो। सबसे अधिक देदीप्यमान आप जन्मधारी सदाचारी विद्वान मनुष्यों को सांसारिक दुखों से मुक्ति के लिए अधिकारी घोषित करते हो।

Advertisment

मंत्र का भावार्थ है कि परमेश्वर कर्मानुसार फल प्रदान करता हुआ देव पुरुष वा सदाचारी विद्वानों का हित ही सिद्ध करता है। वही मोक्ष के अधिकारी जनों को मोक्ष (आवागमन से रहित ईश्वर के सान्निध्य में ३१ नील १० खरब वर्षों से अधिक अवधि तक अनेक शक्तियां, आनंद व सुख) देकर सत्कृत करता है।

अतः हमें परमेश्वर के सत्यस्वरूप को जानकर उसकी स्तुति, प्रार्थना व उपासना करते हुए उसकी वेद विहित आज्ञाओं का पालन करना चाहिए जिससे हम मोक्ष प्राप्त कर सकें।

-प्रस्तुतकर्ता मनमोहन आर्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here