Advertisement
Home Local News अटल जन्मशताब्दी की पूर्व संध्या पर अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण

अटल जन्मशताब्दी की पूर्व संध्या पर अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण

0
236

लखनऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल-5, महानगर लखनऊ की ओर से श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जानकीपुरम स्थित अटल चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लखनऊ के विकास के लिए किए गए कार्यों की विशेष रूप से चर्चा की गई और उन्हें लखनऊ का विकास पुरुष बताया गया।

Advertisment

मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व विनम्रता, विनोदप्रियता और दृढ़ राष्ट्रवाद का अद्भुत संगम था। विपक्ष का सम्मान करना और संवाद की राजनीति को प्राथमिकता देना उनकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक था। अटल जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक पहचान की नई ऊंचाइयों को छुआ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के प्रेरक विचारों और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। वातावरण “अटल जी अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

इसी क्रम में पार्षद सौरभ तिवारी के कार्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद के विचारों को स्मरण करते हुए उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, पार्षद, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की विचारधारा ही आज भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्र के विकास की दिशा तय कर रही है।

अटल जन्मशताब्दी की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, स्मरण और संकल्प का प्रतीक बन गया, जिसने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा का भाव भर दिया।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here