Advertisement
Home Local News यमुना का पानी आने पर भजनलाल को पहनाऊंगा माला: गहलोत

यमुना का पानी आने पर भजनलाल को पहनाऊंगा माला: गहलोत

0
1096

बीकानेर 30 जुलाई (एजेंसी)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि अगर यमुना का पानी राजस्थान आता है तो वास्तव में बहुत खुशी की बात होगी और ऐसा होने पर इसके लिए वह मुख्यमंत्री भजनलाल को माला पहनायेंगे।

श्री गहलोत ने बुधवार सुबह बीकानेर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री खुद ही बोल रहे हैं डेढ़ साल से यमुना का पानी लाएंगे, एग्रीमेंट हो गया है, डीपीआर बन रही है तब मैंने कहा कि अगर पानी आता है वास्तव में तो बहुत खुशी की बात होगी, तो अगर ऐसा हो गया तो मैं जाकर उन्हें माला पहनाऊंगा।”

Advertisment

छात्र संघ चुनावों की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए, लगता है नई शिक्षा नीति से ध्वनि निकल रही है कि राजनीतिक गतिविधियां होनी नहीं चाहिए जबकि जितने नेता निकले हैं अरुण जेटली सहित जो विपक्ष में थे भाजपा के थे, कितने नेता निकले हैं जो छात्र राजनीति से केंद्र तक पहुंचे हैं, राज्यों तक पहुंचे हैं, मंत्री एवं मुख्यमंत्री बने हैं, बस ये सिलसिला चलता रहे।

उन्होंने कहा “ मैं बार बार मांग कर रहा हूं कि छात्र संघ चुनाव होने चाहिए। हमने छात्र संघ चुनाव स्थगित किए थे खाली, हमें उम्मीद थी सरकार हमारी बनेगी, बनते ही पहला काम करेंगे चुनाव करवा लेंगे, सरकार नहीं बन पाई, अब ये बहानेबाजी इनको नहीं करनी चाहिए।”

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here