Advertisement
Home Entertainment सनी देओल और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक्शन थ्रिलर के लिए मिलाया हाथ!

सनी देओल और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक्शन थ्रिलर के लिए मिलाया हाथ!

0
2708

मुंबई, 30 जुलाई (एजेंसी)। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल ,एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
गदर 2 और जाट की बैक-टू-बैक सफलता के बाद सनी देओल अब हिंदी सिनेमा के सबसे भरोसेमंद अभिनेता में गिने जा रहे हैं। वर्ष 2025 में उनके पास बॉर्डर 2, लाहौर 1947 और रामायण: पार्ट वन जैसी बड़ी फिल्में हैं। चर्चा है कि सनी देओल पहली बार एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे।
एक सूत्र ने बताया, “अभी तक बिना टाइटल वाली इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से सनी देओल और एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली बार साझेदारी होगी। दोनों के बीच लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी और अब एक हाई-कॉन्सेप्ट, बड़े बजट की एक्शन फिल्म पर काम करने को लेकर दोनों ही काफी उत्साहित हैं। सनी को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है और वो फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं।” सूत्र ने ये भी बताया कि इस फिल्म से बालाजी निर्देशन में डेब्यू करेंगे, जो तमिल की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में असिस्टेंट और एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी और फिलहाल टीम इसे बड़े पर्दे के हिसाब से भव्य रूप देने की तैयारी में जुटी है।
सूत्र ने बताया, “यह एक बड़ी और दमदार फिल्म होगी, जिसमें सनी देओल उस अवतार में नजर आएंगे जिसे दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट भी इस पहली साझेदारी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फिल्म में जबरदस्त ड्रामा और इंटेंस से भरपूर कई पल होंगे जो सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव बनेंगे।”
इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के अन्य अहम किरदारों की कास्टिंग फिलहाल चल रही है, और इसका टाइटल व फर्स्ट लुक जल्द ही आधिकारिक रूप से सामने आएगा।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here