लखनऊ। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने मध्य विधानसभा क्षेत्र लखनऊ के दिलशाद अहमद पुत्र नौशाद अहम को सपा छात्रसभा नगर कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है। दिग्विजय सिंह देव ने उम्मीद जतायी की दिलशाद अहमद पार्टी से नौजवानों और छात्रों को जोडक़र पार्टी को मजबूत करेंगे। इसके साथ ही अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने मैनपुरी के राहुल यादव को अधिवक्ता सभा प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव नियुक्त किया है।
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें।
सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।










