Advertisement
Home International दुनिया में कोरोना संक्रमण से 509,628 की मौत

दुनिया में कोरोना संक्रमण से 509,628 की मौत

0
542

जिनेवा/नयी दिल्ली/ लखनऊ। कोरोना वायरस के विश्व में  संक्रमितों की संख्या 10,429,999 हो गयी है जबकि 509,628 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,653 नये मामले सामने आये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,85,4930 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना वायरस से 507 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 2,20,114 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,47,979 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख से अधिक हो गयी है। यहां अब तक 2,06512 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में अब तक 201,522 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,816 लाेगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 198,613 हो गयी है और 5115 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में 194,259 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,973 लोगों की मौत हुई है।
वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थलचीन में अब तक 83,531 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,643 लोगों की मृत्यु हुई है।
कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9747, कनाडा में 8566, नीदरलैंड में 6113, स्वीडन में 5333, इक्वाडोर में 4502, स्विट्जरलैंड में 1956, आयरलैंड में 1735 और पुर्तगाल में 1576 लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका में कोरोना से अब तक 26,83,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 647,849 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9320 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 3,11,965 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,575 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
संक्रमण के मामले में पेरू और चिली विश्व में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 2,82,365 और मृतकों की संख्या 9504 हो गयी है। चिली में अब तक कोरोना वायरस से 2,75,999 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 5575 है।
आठवें स्थान पर स्पेन में अब तक 248,970 लोग संक्रमित हुए है जबकि 28,346 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2,40,436 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,744 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में संक्रमितों की संख्या 227,662 हो गई है और 10,817 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण के मामले में मेक्सिको फ्रांस से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 220,657 पहुंच गई है और अब तक इस वायरस से 27,121 लोगों की मौत हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस में कोरोना वायरस के कारण स्थिति काफी खराब है

Advertisment

सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला सर्वपाप विनाशक स्तोत्र

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here