मनोवांछित फल प्राप्त करने का प्रभावशाली मंत्र

0
4563

भगवान श्री राम के चरणों में पूर्ण आस्था व समर्पण रखकर निम्न उल्लेखित मंत्र का जप करें। मंत्र के प्रभाव से आपको मनोकूल फल प्राप्त होगा। हम मंत्र सिद्ध करने की विधि अपको बताने जा रहे है।

प्रथम पूज्य गण्ोश जी को नमन कर भगवान श्री राम का पूजन-अर्चन करें। फिर निम्न उल्लेखित विधि के अनुसार मंत्र सिद्ध करें। कार्य सफल होंगे। श्री राम की कृपा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। वस्तुत: ईश्वर भाव देखता है, यदि भाव सहित भगवान का पूजन किया जाए तो मनोवांछित फल आवश्य प्राप्त होते हैं।
मंत्र है-
सुनहु देव सचराचर स्वामी।
प्रनतपाल उर अंतरजामी।।
मंत्र सिद्ध करने की विधि-
प्रभु से कुछ भी निवेदन करने से पहले यह मंत्र 1०8 बार जप कर लेना चाहिए। इस मंत्र के प्रयोग से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इससे पूर्व भगवान श्री राम का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करें।

Advertisment

नियमित रूप से उन्हें श्रद्धा से नमन करें। सफलता आवश्य मिलेगी। यहां एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं, कि नियत समय में नियमित रूप से प्रतिदिन भगवान का पूजन-अर्चन किया जाए तो निश्चित सफलता मिलती है। संशय का भाव को मन में रखने से सफलता नहीं मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here