आजमगढ़ में पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या

0
395

आजमगढ़ में पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बदमाशों ने फिर एक पूर्व प्रधान को गोली का निशाना बन गया।शनिवार की रात को उसके गांव में ही पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आशंका है कि पुरानी रंजिश, पंचायत चुनावों की आहट और कोटे का विवाद उनकी हत्या का कारण बना। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश फरार हैं। घटना रानी की सराय थाने के अल्लीपुर गांव की है।

Advertisment
manoj shrivastav

गांव में तनाव बरकरार है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में सरकारी राशन की दुकान व चुनावी रंजिश के विवाद में शनिवार की देर रात पूर्व ग्राम प्रधान की बदमाशो ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने परिजनों के साथ गांव के एक व्यक्ति के घर बैठे हुए थे।पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना के बाद भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस घटना में 2 महिलाओं समेत 4 लोगो को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पांडेय ने कहा कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी राजेश यादव पूर्व में अपनी ग्राम सभा के प्रधान थे। इस बार उनकी भाभी ग्राम प्रधान है। गांव में सरकारी राशन की दुकान व चुनावी रंजिश को लेकर उनका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की देर रात राजेश अपने गांव के ही एक व्यक्ति के घर के बरामदे में बैठा हुआ था। इसी दौरान पहुंचे बदमाशों ने पूर्व ग्राम प्रधान राजेश यादव को लक्ष्य कर गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से पूर्व प्रधान लहूलुहान होकर नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पांडेय ने कहा कि विजय ने कल ही एक जमीन खरीदी थी। इसी के कागजात को लेकर वह अपने चाचा के साथ गांव के एक व्यक्ति के घर पर बैठा हुआ था उसी समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। उन्होने घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया है, रंजीश की इस बात को परिजनों ने भी स्वीकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here