दुराचार पीड़िता ने दिया कोविड प्रभावित बच्चे को जन्म

0
332

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। रायबरेली की रेप पीड़िता युवती ने रविवार को बाराबंकी के कोविड-19 अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। युवती के साथ करीब एक साल पहले दो युवकों ने दुराचार किया था। तब पुलिस ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की के साथ करीब नौ माह पहले दुराचार हुआ था। इसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। शुक्रवार को युवती के प्रसव पीड़ा हुई।

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां कोविड जांच में युवती संक्रमित पाई गई। इसके बाद गर्भवती को बाराबंकी स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को वहां युवती ने बच्चे को जन्म दिया। सीओ अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि दुराचार के मामले में विवेचना को आगे बढ़ाते हुए डीएनए तत्काल परीक्षण को भेजा जा रहा है। हमारी कोशिश है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिले।

Advertisment

भगवती का चतुर्थ स्वरूप कूष्माण्डा: भक्त अपनी आतंरिक प्राणशक्ति को उर्जावान बनाते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here