Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya अयोध्या के पीड़ित किसानो से मिलने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार...

अयोध्या के पीड़ित किसानो से मिलने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, तनुज पुनिया तरुण पटेल को बाराबंकी पुलिस ने हिरासत में लिया

0
457

भूमि अधिग्रहण में मुआवजा में भेदभाव कर रही है योगी सरकार, लिखा पत्र: अजय कुमार लल्लू

वंचित-पीड़ित अस्मिता वाले समुदाय की आवाजें दबाना चाहती है योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू

Advertisment

दलित-पिछड़े, किसान-बुनकर का दर्द साझा करने पर हिरासत में ले रही है योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू

लोकतंत्र और राजनैतिक प्रक्रिया को का दमन कर रही है योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू

लखनऊ, 3 सितम्बर 2020। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनपद अयोध्या स्थित ग्रामसभा धरमापुर सहादत में हवाई पट्टी के विस्तार हेतु भूमि अधिग्रण में मुआवजे में असमानता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए अधिग्रहण का निर्धारण और मुआवजा केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित भूमि अधिग्रहण अधिनियम की नीति के अनुरूप किये जाने की मांग की । कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा पीड़ित किसानो से मिलने जा रहे

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बाराबंकी से जारी बयान में कहा कि प्रदेश की योगी सरकार दमन पर उतर आई है । पीड़ित किसानो का दुखदर्द जानने के लिए जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को हिरासत में लेना, लोकतंत्र की हत्या है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिपाही गाँधी-बाबा साहेब को मानने वाले लोग है, हमारा संविधान पर पूरा भरोसा है । हम शांतिपूर्वक तरीके से किसानो का दुख दर्द साझा करने के लिए जा रहे थे , आखिर हमको क्यों रोका जा रहा है । योगी सरकार को किस बात का डर है जो हमको हिरासत में लिया गया है ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार को पत्र लिखते हुए मांग की है कि अयोध्या स्थित ग्रामसभा धरमपुर-सहादत मिएँ भूमि अधिग्रहण में बंटे मुआवजे में भेदभाव नहीं होना चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि एक कार्य के लिए अधिग्रहित की जाने वाली समस्त भूमि को एक ही वानिजिक मूल्य मिलना चाहिए । जारी बयान में उन्होंने कहा की मौजूदा योगी सरकार प्रदेश में विपक्ष की आवाज़ को पुलिस के दम पर दबाना चाहती है । संविधान में निहित शांतिपूर्वक राजनैतिक प्रक्रियाओं को योगी सरकार कुचल रही है । आखिर क्यों इतना भयभीत है योगी सरकार कि वो किसानो से मिलने जा रहे लोगो को हिरासत में ले रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आज वंचित-पीड़ित समुदाय की आवाज़ दबाई जा रही है । दलित-पिछड़े, किसान-बुनकर का दर्द साझा वाले लोगो पर फर्जी मुक़दमे पंजीकृत किये जा रहे है। क्या हक की लड़ाई लड़ने वालो को रोका जा रहा है । पुलिस के दम पर किसानो की आवाज़ को रौंदा जा रहा है । योगी सरकार खुलें लोकतंत्र के चीरहरण में लगी है । पर हम कांग्रेस के सिपाही डरने वाले नहीं है, हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गाँधी का सन्देश है , “न डरेंगे , न हटेंगे , डटे रहेंगे। हम तानाशाह सरकार के हर ज़ुल्म का डट कर मुकाबला करेंगे गाँधीवादी तरीके से और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगो की आवाज़ को बुलंद करते रहेंगे ।

महत्वपूर्ण बिन्दु

अयोध्या जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को बाराबंकी में रोका गया।लिए गए हिरासत में।
बाराबंकी।
अयोध्या में किसानों से मिलने जा रहे काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लिए गए हिरासत में।

अजय लल्लू का आरोप कि सरकार अयोध्या किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण कानून में भेदभाव कर रही है।

लल्लू की खुली चुनौती कहा कि किसानों के हक के लिए लाठी भी खायेंगे और जेल भी जाएंगे

लल्लू का आरोप सरकार किसानों के साथ भेदभाव करके किसी को 70 लाख बीघा तो किसी को 10 लाख रुपया बीघा का मुवावजा दे रही है

ऐसा भेदभाव किसानों के साथ धोखा है सभी किसानों को समान दर से भुगतान हो , नही तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी

हिरासत में लिए जाने के दौरान बाराबंकी पुलिस और काँग्रेस अध्यक्ष के बीच हुई तीखी बहस

अयोध्या जाते समय लखनऊ – अयोध्या राजमार्ग पर बाराबंकी के चौपुला चौराहे पर पुलिस ने लिया हिरासत में।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here