Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya गोरखपुर में बाप की पिटायी का वीडियो बना रही बदमाश की गोली...

गोरखपुर में बाप की पिटायी का वीडियो बना रही बदमाश की गोली से घायल बेटी की लखनऊ में मौत

0
991

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ।गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के भलुआन जगदीशपुर गांव में पिता की पिटाई का वीडियो बनाने के दौरान बदमाशों की गोली से घायल काजल सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की सुबह काजल ने आखिरी सांस ली उसके पेट में गोली फंसे होने की वजह से उसकी हालत दिन पर दिन बिगड़ रही थी। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गोली निकालने की कोशिश की लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया था।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव कचहरी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजू नयन सिंह की एकलौती बेटी काजल सिंह को बदमाशों ने गोली मारी थी। दरअसल राजू नयन सिंह का आरोपी विजय प्रजापति के साथ रुपये के लेनदेन का विवाद था। बताते हैं कि तीन दिन पहले विजय अपने साथियों के साथ राजू नयन सिंह के घर पहुंचा और उसकी पिटाई करने लगा। पिता की पिटाई होता देख बेटी काजल इसका वीडियो बनाने लगी। इससे नाराज होकर विजय प्रजापति ने उसके साथ मारपीट की और पेट में गोली मार दी फिर मोबाइल छीन कर फरार हो गया।

Advertisment

इस मामले में पुलिस ने राजू नयन सिंह की तहरीर पर विजय प्रजापति, उसके पिता सुभाष प्रजापति, मां सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था, जिसे अब हत्या के में शामिल किया जाएगा।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here