Advertisement
Home Entertainment लखनऊ की कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया

लखनऊ की कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया

0
1029

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। लोकप्रिय हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ की एससीजेएम अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। डांस का कार्यक्रम रद्द करने और टिकट का पैसा न लौटाने के 4 साल पुराने मामले में अदालत में गैरहाजिर रहने पर यह वारंट जारी हुआ है।

सपना ने 10 मई को इस मामले में आत्मसमर्पण कर अंतरिम जमानत ली थी। आठ जून को सपना की नियमित जमानत भी सशर्त मंजूर हुई थी। सोमवार को इस मामले में सुनवाई थी लेकिन सपना अदालत में मौजूद नहीं रहीं। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया।

Advertisment

अदालत में सपना चौधरी की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी भी नहीं दी गई जबकि अन्य अभियुक्तों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी लगाई गई थी। बता दें कि एक मई 2019 को सपना चौधरी के खिलाफ विश्वास हनन और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में 20 जनवरी 2019 को आयोजक जुनैद अहमद, इवाद अली, रत्नाकर उपाध्याय और अमित पांडेय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

13 अक्टूबर 2019 को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक सपना का प्रोग्राम था। प्रोग्राम में एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बेचा गया था। इस प्रोग्राम को देखने के लिए हजारों लोगों ने टिकट खरीदे लेकिन रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आईं। प्रोग्राम न शुरू होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आयोजकों ने टिकट धारकों का पैसा भी नहीं वापस किया।14 अक्टूबर, 2018 को आशियाना थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी”।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here