Advertisement
Home Local News तिलकनगर में बाबा श्याम की छवि का हुआ भव्य स्वागत

तिलकनगर में बाबा श्याम की छवि का हुआ भव्य स्वागत

0
1481

8-9 मार्च को भजनों की सरिता प्रवाहित करेंगे कोलकाता व दिल्ली के भजन सम्राट

लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में 8 मार्च शुक्रवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय 41वें श्री श्याम निशानोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। इसी क्रम में गुरुवार को बाबा श्याम की छवि (शीश) दिल्ली से लक्ष्मणनगरी चारबाग स्टेशन पहुंची। जहां शीश के दानी की छवि के भव्य स्वागत के लिए सैकड़ों संख्या में श्याम भक्त मौजूद थे।

मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि चारबाग से श्याम छवि को ऐशबाग तक कार से लाया जाएगा। ऐशबाग से श्याम प्रेमी श्रवण अग्रवाल अपने सिर पर बाबा श्याम का शीश रखकर हारे के सहारे की जय हो, कलयुग के अवतारी की जय हो जयकारे के बीच, ढोल नगाड़ों की धुनों पर नाचते गाते, रंग गुलाल उड़ाते और पुष्प वर्षा करते हुए सैकड़ों महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे मंडल कार्यालय ऐशबाग स्थित पुरानी सरिया मिल कॉलोनी, तिलक नगर की ओर चल पड़े, जहां बाबा श्याम की छवि को एक दिन के विश्राम कराया जाएगा। 8-9 मार्च को खाटू श्याम के भव्य दरबार में बाबा की यही छवि भक्तों के दिव्यदर्शन के लिए सुशोभित की जाएगी।

Advertisment

इस बार शहनाई सांवरे की भजन संध्या में चार चांद लगाने के लिए 8 मार्च को कोलकाता के संजय शर्मा, नई दिल्ली के शीतल पाण्डेय और 9 मार्च को फतेहाबाद के परविंदर पलक, कानपुर से कुमार मुकेश ग्रुप, मास्टर तरंग श्याम भजनों की सरिता से भक्तों को सराबोर करने आ रही है। 8-9 मार्च को भजन संध्या का शुभारभ शाम पांच से मध्य रात्रि तक भजनों का कांरवा चलता रहेगा।

इस बार विशेष आर्कषण केंद्र उज्जैन एवं महाराष्ट्र के नृत्य संगीत ग्रुप द्वारा रंगारंग नृत्य का मंचन किया जाएगा। 8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती एवं 9 मार्च शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम आधारित नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। प्रतिवर्ष सचिन गोयल बाबा की छवि दिल्ली से लखंनऊ लाते है। यह छवि बहुत ही सिद्ध होती है। इस छवि के आगे शीश झुकाने से हर भक्त मुराद पूरी हो जाती है। इस छवि की धार्मिक विशेषता यह है कि इसे प्रत्येक एकादशी को खाटू स्थित पवित्र श्याम कुण्ड में स्नान कराया जाता है और एक रात के लिए खाटू श्याम के मंदिर में बाबा श्याम के संग रखा जाता है।

इससे छवि में बाबा की शक्ति का संचार होता है। ऐसी सिद्ध छवि के दर्शन करने से भक्तों को वही सुख का अहसास मिलता है जो उन्हें खाटू धाम में जाकर मिलता है। इस अवसर पर सुरेश कंछल, मोती कंछल, रवि अग्रवाल, मोहित गोयल, विवेक गोयल, योगेन्द्र अग्रवाल, राजरानी अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, पायल गोयल, पारुल कंछल एवं सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे। 10 मार्च को दोपहर 12 बजे श्री श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी ।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here