Advertisement
Home Local News महत्वपूर्ण कार्ययोजना को लेकर बैठक सम्पन्न

महत्वपूर्ण कार्ययोजना को लेकर बैठक सम्पन्न

0
388

लखनऊ। आज विधायक डॉ. नीरज बोरा के शिविर कार्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज में संगठन के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण कार्ययोजना को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष तथा सभी शक्तिकेंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

Advertisment

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक कार्यों में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। महामंत्री सी.के. वर्मा एवं महामंत्री अक्षय मिश्रा ने अपने मंडल को आदर्श मंडल के रूप में विकसित करने की रूपरेखा भी बैठक में प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी (उत्तर मंडल-5, भाजपा महानगर लखनऊ), महामंत्री सी.के. वर्मा, महामंत्री अक्षय मिश्रा, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, विशाल रावत, कमलेश्वर सोनी, दाताराम शुक्ला, राजीव मिश्रा, बिंदु श्रीवास्तव एवं पूनम राय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here