Advertisement
Home Local News “बूथ से मजबूत होगा संगठन: मंडल अध्यक्ष”

“बूथ से मजबूत होगा संगठन: मंडल अध्यक्ष”

0
593

लखनऊ, 3 दिसम्बर (प्रमुख संवाददाता)। डाॅ. नीरज बोरा, विधायक उत्तर विधानसभा, के कैम्प कार्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में वार्ड जानकीपुरम द्वितीय के बूथ अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर मंडल-पांच भाजपा महानगर लखनऊ के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने की। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं तथा बूथ स्तर पर जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisment

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन और पार्टी की रीढ़ होते हैं। किसी भी चुनाव या जनआंदोलन में बूथ अध्यक्ष की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वही कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़ा होता है। बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से निरंतर संपर्क में रहता है, उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और भावनाओं को समझता है और संगठन तक पहुंचाता है।

उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष को अपने क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक छोटी-बड़ी घटना पर सतत नजर रखनी चाहिए और जनता के साथ संवाद व सहयोग का भाव बनाए रखना चाहिए। यदि बूथ स्तर मजबूत होगा तो संगठन स्वतः ही सशक्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का विस्तार केवल नारों से नहीं, बल्कि सतत परिश्रम, समर्पण और जनसेवा से होता है।

मंडल अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता निष्ठा और मेहनत से कार्य करता है, उसे संगठन सदैव आगे बढ़ाता है। संगठन में अवसर उन्हीं को मिलते हैं जो धरातल पर कार्य करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की नजर में सभी कार्यकर्ता समान हैं और जो जितना अधिक कार्य करेगा, वही उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा।

बैठक में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों से मंडल अध्यक्ष ने आह्वान किया कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सुशील सिंह, पीयूष, दाताराम शुक्ला, भाजपा नेता बिट्टू, ओ.पी. तिवारी (मीडिया प्रभारी) सहित जानकीपुरम द्वितीय के बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी बूथ अध्यक्षों ने एक स्वर में संगठन के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया।

बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

“नाग-रक्षा, गरुड़ मंत्र और न्यायिक मर्यादा: पद्मनाभस्वामी मंदिर का सातवां द्वार”

द्वापर से कलियुग तक कृपा बरसाने वाले श्याम बाबा की दिव्य कथा

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here