Advertisement
Home Local News एसआईआर अभियान व नये भाजपा अध्यक्ष के स्वागत को लेकर हजरतगंज में...

एसआईआर अभियान व नये भाजपा अध्यक्ष के स्वागत को लेकर हजरतगंज में बैठक

0
240

लखनऊ, 10 जनवरी 2026। मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, विधानसभा स्तरीय कार्यशाला तथा नये भाजपा अध्यक्ष के स्वागत को लेकर शुक्रवार को हजरतगंज स्थित हलवासिया भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों से 6 फरवरी तक फार्म-6 भरवाने के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आह्वान किया गया।

Advertisment

इसके साथ ही 12 जनवरी को नये अध्यक्ष के लखनऊ आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार जगह-जगह भव्य स्वागत करते हुए अयोध्या तक जाना है, जहां भगवान श्रीराम के दर्शन के उपरांत वापसी की जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह और नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नये अध्यक्ष का स्वागत पूरी तैयारी और उत्साह के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक स्वागत से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाए। “लखनऊ को सबसे भव्य स्वागत कर उदाहरण प्रस्तुत करना है,” उन्होंने कहा।

बैठक में विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर के सभी पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा उत्तर मंडल-5 से मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल मंत्री पूनम राय, मीडिया प्रभारी ओपी तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में एसआईआर अभियान को सफल बनाने और नये अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में पूरी सक्रियता से जुटने का संकल्प लिया।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here